Friday, May 17, 2019

गुरदासपुर: गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील कुमार जाखड़ ने अपने चुनावी हलफनामे में 1.53 करोड़ रुपए की चल संपत्ति के अलावा एक स्विस बैंक में पत्नी के नाम पर करीब सात करोड़ रुपए जमा होने की जानकारी दी है. लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत बलराम जाखड़ के बेटे ने विभिन्न बैंक खातों में 1.23 करोड़ रुपए जमा होने की जानकारी दी है. हलफनामे के अनुसार उन्होंने स्विजरलैंड के ज्यूरिख स्थित ‘ज़ुरखर कैंटोनल बैंक’ में पत्नी सिल्विया जाखड़ के नाम पर 7.37 करोड़ रुपए जमा होने की जानकारी दी है.